उन्नाव, फरवरी 16 -- उन्नाव। शहर के इब्राहिम बाग स्थित गायत्री माता व महाकालेश्वर मंदिर परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। दीप यज्ञ में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर अपने अंतर्मन की अज्ञानता, नकारात्मकता और कुसंस्कारों को दूर कर ज्ञान, सद्बुद्धि और सकारात्मकता को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आचार्य धनीश्याम ने कहा कि दीप यज्ञ केवल बाहरी प्रकाश का नहीं, बल्कि आत्मप्रकाश का प्रतीक है। जैसे दीपक स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है, वैसे ही मनुष्य को भी अपने जीवन को सेवा, त्याग और सदाचार के माध्यम से समाज के लिए उपयोगी बनाना चाहिए। इस अवसर पर अनुराग सिंह राठौर, किरन सिंह, रामकुमारी, गुड़िया, जगदेई देवी, प्रिंशी पाल, ...