दीप यज्ञ के साथ अकबरपुर से रवाना हुई अखण्ड ज्योति कलश यात्रा
कानपुर, मई 30 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शांतिकुन्ज हरिद्वार से जनपद भ्रमण पर आई अखण्ड ज्योति कलश यात्रा का जिले में जगह-जगह स्वागत हुआ। अकबरपुर में दीप यज्ञ के आयोजन के बाद गायत्री माता का पूजन कर यात्रा को आगे के लिये रवाना किया गया। यात्रा के आगमन पर देर शाम अकबरपुर डिग्री कालेज मैदान में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। यात्रा लेकर निकले शांतिकुंज प्रतिनिधि समर बहादुर व शिवा ने दीपयज्ञ की महत्ता को कहाकि पूज्य गुरुदेव दीप यज्ञ के माध्यम से अपने अर्न्तमन के दीप को जलाये रखने का आह्वान करते हैं। इससे किसी तरह की समस्या नहीं होती है। जब हम स्वयं प्रकाशित होंगे तभी हम दूसरे को राह दिखा सकेंगें। इसीलिये गुरुदेव ने हम सुधरेंगें युग सुधरेगा का सूत्र वाक्य दिया। उन्होंने कहाकि आज आवश्यकता है विचार क्रान्ति की। पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में हमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.