श्रावस्ती, अप्रैल 12 -- इकौना। प्रतिमा स्थापना दिवस पर शनिवार रात में इकौना के मोहल्ला अंम्बेडकर नगर में स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दीपयज्ञ व हवन पूजन हुआ। आचार्यों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधक सत्यवर्धन गोयल ने कहा कि सामूहिक साधना और सेवा से लोक-मंगल का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने आवाहन किया कि स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर और नियमित यज्ञ करके स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनें। वहीं दिन में भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सूर्य कुमार कसौंधन, साक्षी कसौंधन, राधेश्याम कसौंधन, विजय मोदनवाल, बालक राम, नंद कुमार कसौंधन, शिव कुमार, सुरेश चंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.