मिर्जापुर, मार्च 7 -- जिगना,मिर्जापुर। क्षेत्र के दुगौली गांव के गंगा तट पर शुक्रवार की रात दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। दीप महोत्सव में घाटों पर 51 सौ दीपों की लड़ियां पिरोई गईं। गंगा की लहरों पर अठखेलियां करते घी के दियों की बिखरी छटा पूरा घाट दमक उठे। गायक कलाकार पं. धनंजय पांडेय ने भजन संध्या में भक्ति रस की ऐसी बयार बहाई कि हर कोई झूमने को विवश हो गया। युवाओं-बच्चों व बुजुर्गों के साथ ही भारी संख्या में महिलाओं ने दीपदान में बढ़-चढ़कर हाथ बंटाया। भक्ति भाव में डूबे ग्रामवासियों का उत्साह चरम पर रहा। रामराज गिरि व कौशल गिरि ने आरती पूजन कराया। आयुष्मान उर्फ शुभम सिंह,कृष्ण कुमार दीक्षित, विनय शुक्ला, अमित चतुर्वेदी, राहुल पांडेय, सुंदरम विपिन, मकोई लाल,लाला पांडेय,आशीष पांडेय,अमन,सूरज पांडेय, पुतुल पांडेय की टीम की ओर से कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.