सीतापुर, अगस्त 14 -- सीतापुर , संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत 2047 के संकल्प को गति देने के उद्देश्य से 'विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025' पर आधारित पंच सम्मेलन का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही व नगर विकास मंत्री राकेश राठौर, एमएलसी पवन सिंह, विधायक शशांक त्रिवेदी व रामकृष्ण भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथियों ने अधिनियम के विजन, उद्देश्यों और पंचायती राज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पान्डेय ने बताया कि इस योजना के तहत श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 125 दिन का रोजगार, कृषि कार्य के समय 60 दिन का अवकाश, महिलाओं व स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी, तथा कौशल विकास को जोड़ा जाएग...