नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। यूपी के चित्रकूट में रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बा स्थित पावर हाउस के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला (हिच) अचानक टूट गया। इससे अनियंत्रित ट्राली हाईवे से नीचे उतरने के साथ ही पलट गई। हादसे में मासूम समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें सात घायलों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु दीपदान में शामिल होने के बाद वापस प्रयागराज लौट रहे थे। मृतकों में तीन लोग मध्य प्रदेश के रीवा और एक मृतक प्रयागराज जिले का रहने वाला है। प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव से करीब दो दर्जन श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर दीपदान मेला में शामिल हो...