कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीएम ग्रिड योजना के तहत जोन-3 के अधीन दीप सिनेमा तिराहे से सोटे बाबा मन्दिर वाया एच-ब्लाक मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। इस कारण ट्रैफिक पुलिस ने 19 से 22 फरवरी तक इस मार्ग पर डायवर्जन किया है। यूं चलेगा ट्रैफिक - दीप तिराहा से गोशाला चौराहा की तरफ जाने वाले सभी वाहन किदवईनगर थाना चौराहा से दाए या बाएं मार्ग से जा सकेंगे। - सोटे बाबा मंदिर की ओर से आने वाले वाहन गोशाला चौराहा से ही दाएं या बाएं मुड़कर जा सकेंगे। ट्रैफिक कंट्रोल,हेल्पलाइन- 9305104340-9305104387

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...