नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में 121 रनों से जबर्दस्त जीत हासिल करने के बाद तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त कायम कर ली। भारत ने रविवार को वडोदरा के मैदान पर 328/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद जिम्बाब्वे को 48.5 ओवर में 207 रनों पर समेट दिया। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति श्मा ने छठे नंबर पर आने के उतरने के बाद शतक लगाया। उन्होंने 86 गेंदों में नाबाद 106 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल हैं। दीप्ति नंबर-6 या उससे नीचे क्रम में वनडे शतक ठोकने वाले भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर (126) के साथ पांचवें विकेट के लिए 153 रनों दमदार साझेदारी की और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। दीप्ति ने गेंद से भी प्रभाव छोड़ा। उन्होंने 9 ओवर के स्पेल में 32 रन देकर तीन विकेट झटके।सचिन...