मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने नायब तहसीलदार से तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों को जिलों का आवंटन करते हुए पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा द्वारा जारी की गई दो सूचियों के तहत प्रदेश भर में कई तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जिले को दो नए तहसीलदार मिले हैं। बरेली में तैनात रहीं नायब तहसीलदार दीप्ति पाल को पदोन्नत कर मुजफ्फरनगर का नया तहसीलदार बनाया गया है। वहीं बुलंदशहर में तैनात रहे स्नेह कुमार तिवारी को भी प्रमोट करके मुजफ्फरनगर में तैनाती दी गई है। इसके अलावा, मुजफ्फरनगर में तैनात रहे अमन कुमार को पदोन्नति के बाद शामली जिले में ट्रांसफर किया गया है। दीप्ति पाल ने बताया कि वह मंगलवार को अपना पदभार मुज...