दीपोत्सव पर रील-वीडियो बनाने का जुनून, अयोध्या पहुंचे देशभर के कंटेंट क्रिएटर
अयोध्या, नवम्बर 7 -- स्वरमिल चंद्रा, अयोध्या। दसवें दीपोत्सव में इस बार रामनगरी अयोध्या की रौनक केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ही नहीं लुभा रही, बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय जेन-जी कंटेंट क्रिएटर के लिए भी बड़ा आकर्षण बन गई है। दीपोत्सव अयोध्या के युवाओं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के लिए नए कंटेंट हब के रूप में उभरा है। अयोध्या में दीपोत्सव से पहले भीड़ उमड़ी है। राम मंदिर के पांच किलोमीटर के दायरे में बनाए गए दर्जनों से प्वाइंट पर युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। कोई रील बना रहा है तो कोई व्लॉग के जरिये रामनगरी की खूबसूरती दुनिया तक पहुंचाने में जुटा है। दिल्ली, लखनऊ, नोएडा समेत देश के विभिन्न शहरों से 200 से अधिक कंटेंट क्रिएटर अयोध्या पहुंच चुके हैं। राम की पैड़ी, सरयू तट और लता चौक उनके पसंदीदा ठिकाने बने हुए हैं। खासकर लता चौक पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.