बलरामपुर, मार्च 28 -- तुलसीपुर, संवाददाता। शक्तिपीठ देवीपाटन में श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर आयोजित प्रथम भव्य दीपोत्सव एवं लेजर लाइट शो का आयोजन अत्यंत दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन ने न केवल जनपद बल्कि दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं को आस्था, भक्ति और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम का साक्षी बनाया। वहीं दूसरी ओर 30 मिनट तक चले लेजर लाइट शो ने दर्शकों एवं श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मौजूद लोगों ने इस अविस्मरणीय पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलन में भाग लिया। लगभग 15 हजार दीपों की सामूहिक रोशनी से सूर्य कुण्ड क्षेत्र पूरी तरह आलोकित हो उठा। चारों ओर फैली दीपों की जगमगाहट ने पूरे...