दीपों की रोशनी से जगमगाया श्री मधुराधीश मंदिर
आगरा, जून 13 -- पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्री मधुराधीश जी मंदिर में छोटी दीपावली उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को विद्युत सज्जा, सतरंगी पुष्पों और दीपों से सजाया गया। सुबह मंगला आरती के बाद ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार कर विविध मिष्ठान्न, फल और पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। संध्याकाल में विशेष दीपदान कार्यक्रम हुआ, जिसमें सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। उत्सव में मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय, जुगल श्रोत्रिय, गोपालदास अग्रवाल, प्रदीप कुमार गर्ग, साहिल, शुभम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- उत्साह पूर्वक मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.