नोएडा, जून 21 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के चर्चित दीपिका नागर मौत मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस का दावा है कि अब इसी सप्ताह कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वहीं, केस की गंभीरता को देखते हुए इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास ससुर समेत कई लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों और सामाजिक संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल डिटेल, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी सबूत जुटाए थे। जांच में...