ग्रेटर नोएडा, मई 19 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जलपुरा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी से लग्जरी कार और 50 लाख की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव छत से नीचे फेंका गया। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कुड़ी खेड़ा गांव निवासी संजय नागर ने अपनी 24 वर्षीय बेटी दीपिका नागर का विवाह 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव निवासी रितिक के साथ किया था। शादी में उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज में एक फॉर्च्यूनर और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता ने कई बार बेटी और ससुराल वालों को समझाने का प्रयास ...