नोएडा, मई 22 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। दहेज के लिए दीपिका नागर की हत्या से नाराज परिजनों ने शुक्रवार को एसीपी से मुलाकात कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जल्द गिरफ्तारी न होने पर सड़क जाम करने और डीसीपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। कुड़ीखेड़ा गांव के रहने वाले संजय नागर ने अपनी 24 वर्षीय बेटी दीपिका नागर का विवाह 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव निवासी रितिक के साथ किया था। ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज में एक फॉर्च्यूनर और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए आरोपियों ने रविवार को उनकी बेटी की हत्या कर उसे घर की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था। यह भी पढ़ें- दीपिका के परिजन फरार आरोपियों की गिरफ्तार पर अड़े पिता ने इस मामले में ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुल...