दीपिका की मौत मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, जून 14 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने दीपिका नागर की मौत मामले में फरार चल रहे आरोपी चाचा ससुर प्रमोद को भी रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में अब सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। कुड़ी खेड़ा गांव निवासी दीपिका की जलपुरा गांव स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। दीपिका की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा निवासी रितिक के साथ हुई थी। दीपिका के पिता संजय ने दहेज में फार्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दीपिका की हत्याकर शव तीसरे मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया था। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ दहेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.