नोएडा, मई 19 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जलपुरा गांव में रविवार की रात तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में छत से नीचे गिरने से हुई विवाहिता दीपिका नागर की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझा गया। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। हालांकि, शरीर पर दस जगह चोट के निशान मिले। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। कुड़ी खेड़ा गांव के रहने वाले संजय नागर ने अपनी 24 वर्षीय बेटी दीपिका नागर का विवाह 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव निवासी रितिक के साथ किया था। पिता संजय के अनुसार शादी में उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार दहेज में एक फॉर्च्यूनर और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए आरोपियों ने रविवार को उनकी बेटी की हत्या कर घर की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने ...