संभल, दिसम्बर 12 -- संभल। दीपा सराय मोहल्ले में शुक्रवार को नई पुलिस चौकी का विधि-विधान पूर्वक उद्घाटन किया गया। खास बात यह है कि यह चौकी सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी बनाई गई है। इस चौकी की नींव 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद, 4 मार्च 2025 को रखी गई थी, और अब महज़ नौ महीने 13 दिन में तैयार होकर खड़ी है। जुमे की नमाज़ से पहले हुए कार्यक्रम में बहजोई के लक्ष्मी नारायण मंदिर के आचार्यों ने मां दुर्गा सप्तमी का पाठ कर पूजा-अर्चना की। पूरा इलाका पुलिस, पीएसी और आरपीएफ की मौजूदगी से पूरी तरह सुरक्षित माहौल में रहा। यह पुलिस चौकी उन घरों से भी करीब 100 मीटर की दूरी पर है, जो 24 नवंबर की घटना के कथित मास्टरमाइंड शारिक साठा (अब भी फरार), लाहौर जेल में बंद उस्मान विदेशी हथियार तस्करी में पकड़ा गया गुलाम से जुड़े बताए ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.