फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- - पुनीत के घर के पास गोदाम से 2300 किलो पोटेशियम नाइट्रेट और दो सौ किलो सल्फर बरामद किया था पुलिस ने - विस्फोटक सामग्री का सुरक्षित निस्तारण पुलिस के लिए चुनौती यह भी पढ़ें- 83 लाख रुपये का विस्फोटक बरामद,मुकदमा दर्जफरीदाबाद में कार्रवाई फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने बल्लभगढ़ से गिरफ्तार आरोपी पुनीत की निशानदेही पर दो हजार किलो पोटेशियम नाइट्रेट और बरामद किया है। इससे पहले पुलिस उसके घर के पास बने गोदाम से करीब 2300 किलो पोटेशियम नाइट्रेट और दो सौ किलो सल्फर बरामद कर चुकी है। वहीं इतनी बड़ी मात्रा में बरामद विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित निस्तारण को लेकर पुलिस के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है। पुलिस के पास भारी मात्रा में बरामद विस्फोटक सामग्री को किस तरह सुरक्षित तरीके से निस्तारण किया...