चित्रकूट, अक्टूबर 6 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपदान मेला को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए इंतजाम किए जाने लगे है। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम न्यायिक डा कंचन वर्मा ने ईओ राजकिशोर प्रसाद के साथ मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, शौचालयों व श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। यूपीपीसीएल, पर्यटन, पुलिस व नगर निकाय के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सफाई, शौचालय व यातायात प्रबंधन आदि के इंतजाम पहले से करने के निर्देश दिए। कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी ...