प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। दीपावली पर दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज व पूर्वांचल लौटने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद अब स्लीपर बसों का किराया भी बढ़ गया है, जबकि प्रयागराज आने वाली फ्लाइटों की बुकिंग भी महंगी हो गई है। छह और सात नवंबर को यात्रियों की सीजन की सर्वाधिक भीड़ रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- दीवाली-छठ पर घर आना होगा आसान! मुरादाबाद होकर चलेंगी 40 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्टट्रेनों की स्थिति दिल्ली रूट पर 30 से अधिक और मुंबई रूट पर 16 से अधिक ट्रेनों में आरक्षण प्रणाली 'रिग्रेट' दिखा रही है। यानी इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची में भी टिकट उपलब्ध नहीं है। प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा, पूर्वा, मगध, रीवा, स्वतंत्रता सेनानी, ब्रह्मपुत्र मेल, पुरुषोत्तम, कालिंदी और बनारस...