दीपावली पर मिठाई के लिए Gen Z आंदोलन, लड्डू जनता पार्टी भी बन गई; बड़ा प्रदर्शन हुआ
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करके अपनी ताकत दिखा चुके 'जेन जी' ने अब लड्डू के लिए बिगुल फूंक दिया। राजस्थान के कोटा में दीपावली पर कोचिंग सेंटर्स में लड्डू नहीं बंटने पर सैकड़ों स्टूडेंट्स सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करने लगे। एकत्रित होकर लड्डू-लड्डू के नारे लगाए गए और सड़कों पर जुलूस भी निकाला गया। इतना ही नहीं, कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर सोशल मीडिया पर 'लड्डू जनता पार्टी' भी अस्तित्व में आ गई। शिक्षा नगरी कोटा में इस बार दीपावली का त्योहार एक अनोखे आंदोलन को लेकर चर्चा में आ गया। त्योहार पर समय पर लड्डू नहीं मिलने से नाराज Gen-Z छात्रों ने सड़कों पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कोरल पार्क इलाके में सैकड़ों छात्रों के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर लीं। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.