कोडरमा, अक्टूबर 21 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना का प्रमुख पर्व दीपावली सोमवार को घरों, मंदिरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। इस अवसर पर अधिकतर घरों और प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीपक जलाए गए और झालर से घरों को सजाया गया। लोग माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर अपने घरों व व्यवसाय में सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे थे। दीपावली की धूम सुबह से ही देखने को मिली और यह उत्सव देर रात तक जारी रहा। प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक लाइट और दीपों से सजाया गया। गली-मोहल्लों में भी लोग दीपों की रोशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.