मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- रक्सौल,एक संवाददाता। दीपावली के त्योहार के बीच भारत-नेपाल सीमा पर चांदी की तस्करी के मामले सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में नेपाल में चांदी और चांदी आभूषणों की दो बड़ी खेप पकड़ी गई हैं। दोनों मामलों में रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पहली कार्रवाई में मकवानपुर जिले के हेटौंडा स्थित रातोमाटे चेकपोस्ट पर कार से 14 किलो 180 ग्राम चांदी के आभूषण और सिक्के बरामद किए गए। वहीं, दूसरी कार्रवाई में वीरगंज काठमांडू राजमार्ग अंतर्गत थानकोट पुलिस चेक पोस्ट से रक्सौल निवासी 19 वर्षीय अमन सर्राफ को 69 किलो 244 ग्राम चांदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Araria News: इंडियन व नेपाली करंसी के साथ तीन गिरफ्तार, कार व बाइक जब्त दोनों मामलों में बरामद चांदी का कुल व...