मेरठ, अप्रैल 21 -- नंगला कुम्भा गांव में हामिद के यहां से दीपावली पर खाद्य टीम ने काफी माल जब्त कर सैंपल जांच को भेजे थे। लैब को भेजे गए इनके नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। विभाग ने लैब से पत्राचार कर जांच रिपोर्ट जल्द मंगवाने को कहा है। विभाग की सैकड़ों की संख्या में जांच रिपोर्ट ऐसी हैं, जो लैब में वेटिंग में हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि सैंपल लैब भेज जा चुके हैं। लैब से जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द मंगवाने के लिए लगातार सम्पर्क किया जा रहा है। सैंपलिंग की संख्या बढ़ाईनंगला कुम्भा गांव में कार्रवाई के बाद विभाग ने खाने पीने की चीजों की सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी है। नियमित खाद्य निरीक्षकों की टीम इलाकों में जाकर सैपलिंग, निरीक्षण कर रही है। जहां भी खामियां मिल रही हैं, उनको तत्काल नोटिस जारी किए जा रहे ...