नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता इस वर्ष नवरात्रि से लेकर दीपावली तक देश में 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। यह बात कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले 15 से 18 फीसदी ज्यादा कारोबार इस वर्ष होने की उम्मीद है। कैट का यह प्रारंभिक अनुमान देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रमुख व्यापारिक संगठनों एवं बाजारों से प्राप्त फीडबैक, उपभोक्ता मांग, त्योहारी खरीदारी के रुझान को देखते हुए तैयार किया गया है।प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि पिछले वर्ष दीपावली के अवसर पर देश में लगभग 6.05 लाख करोड़ का रिकॉर्ड व्यापार हुआ था, जिसमें लगभग 5.40 लाख करोड़ का वस्तु व्यापार तथा 65,000 करोड़ का सेवा क्षेत्र शाम...