दीपावली-छठ पर पुणे और खातीपुरा से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो और विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पुणे-दानापुर-हडपसर और खातीपुरा-कामाख्या-खातीपुरा के बीच चलने वाली इन ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशनों पर भी होगा। गाड़ी संख्या 01441 पुणे-दानापुर विशेष ट्रेन एक से 13 नवंबर तक पुणे से चलेगी। यह ट्रेन रात 12:30 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2:25 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09711 खातीपुरा-कामाख्या विशेष ट्रेन 29 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को खातीपुरा से चलेगी। यह ट्रेन शाम 7:45 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी और वापसी में सुबह 8:30 बजे आएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दो छठ पर्व स्पेशल ट्रेन का नवगछिया में होगा ठहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.