जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- दीपावली और छठ के यात्रियों की सुविधा के लिए टाटानगर से कटिहार के पास लाभा स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। चक्रधरपुर मंडल के अनुसार, टाटानगर स्टेशन से लाभा स्पेशल ट्रेन 5 से 19 नवंबर तक गुरुवार को रवाना होगी, जबकि लाभा से टाटानगर के लिए ट्रेन शुक्रवार को खुलेगी। स्पेशल ट्रेन चलने से बिहार के विभिन्न जिलों के यात्रियों को पूजा के दौरान आवागमन में सहूलियत होगी। वहीं, बक्सर स्पेशल ट्रेन 24 नवंबर तक हर मंगलवार को टाटानगर से रात 8.30 पर रवाना होगी। इधर, टाटानगर, चक्रधरपुर व झारग्राम स्टेशन होकर संबलपुर-संतरागाछी स्पेशल ट्रेन चलेगी। संबलपुर से ट्रेन बुधवार 4 से 18 नवंबर और संतरागाछी-संबलपुर गुरुवार 5 से 19 नवंबर तक अप-डाउन करेगी। यह भी पढ़ें- त्योहार पर राहत : हावड़ा-पटना के बीच दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें इसके अलावा वि...