जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है। इनमें टाटानगर-लाभा-टाटानगर स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। इससे बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर-लाभा स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 5 से 19 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन टाटानगर से दोपहर 1 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.50 बजे लाभा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08182 लाभा-टाटानगर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 6 से 20 नवंबर तक चलेगी। यह लाभा से सुबह 5.20 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11.50 बजे टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर ...