कानपुर, मार्च 3 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। कानपुर देहात जनपद में तैनात करीब पांच सौ मनरेगा कर्मचारियों की दीपावली तो बिना मानदेय के अंधेरे में बीती ही थी। अब होली का रंग भी फीका पड़ने वाला है, क्योंकि जेब में फूटी कौड़ी भी नहीं है। अधिकारियों से कहते-कहते थक गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मानदेय के भुगतान में हीलाहवाली से इनके परिवार के लोग भी परेशान हैं। हर ब्लाक में मानदेय लंबित है मनरेगा के कामकाज के लिए ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनमें अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, अकाउंटेंट, कंप्यूटर आपरेटर व ग्राम रोजगार सेवक शामिल हैं। ग्राम रोजगार सेवक के जिलाध्यक्ष हरिमोहन सिंह ने बताया कि हर ब्लाक में इन कर्मचारियों का मानदेय लंबित हैं। हम लोगों का 10 महीने तो कहीं एक-एक साल का पेमेंट बाकी है। कर्मचारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.