दीपावली की सुबह उजड़ा परिवार, कच्ची छत गिरने से 15 दिन के मासूम समेत मां-दादी की मौत
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- कानपुर, संवाददाता। दीपावली की सुबह जिस घर में खुशियों के दीप जलने थे, वहां चंद पलों में मातम छा गया। महज 15 दिन पहले जन्मा मासूम आरव, जिसने अभी ठीक से आंखें भी नहीं खोली थीं, मां और दादी के साथ हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गया। दरअसल, कानपुर के पनकी पड़ाव में मकान की कच्ची छत अचानक भरभराकर तीनों पर गिर पड़ी। मलबे में दबे नवजात, उसकी मां और दादी को इलाकाई लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पनकी पड़ाव के सरायमीता निवासी हर्षित शुक्ला स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में काम करते हैं। रविवार को दीपावली के दिन उनकी पत्नी 28 वर्षीया अंशिका, 64 वर्षीया मां विनोदिनी मकान में बनी कच्ची कोठरी में बैठी थीं। वहीं 15 दिन का बेटा आरव भी खेल रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.