दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर गोंदिया-पटना के बीच पूजा विशेष ट्रेन का परिचालन
जमुई, नवम्बर 4 -- झाझा । निज संवाददाता दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा गोंदिया एवं पटना के बीच ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 03-03 फेरे लगाएगी।08895 गोंदिया-पटना पूजा टीओडी स्पेशल: यह ट्रेन गोंदिया से प्रत्येक शुक्रवार को 12:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन अपराहन 4.30 बजे पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 06.11.2026, 13.11.2026 एवं 20.11.2026 को कुल 03 फेरों के लिए किया जाएगा।इसी प्रकार, 08896 पटना-गोंदिया पूजा टीओडी स्पेशल पटना से प्रत्येक शनिवार को सायं 6.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा सोमवार को तड़के 03 बजे गोंदिया पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- हावड़ा और पटना के बीच दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनों का परिच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.