दीपाटोली में मारिया प्रोसेशन संपन्न
सिमडेगा, जून 6 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के ताराबोग पंचायत के दीपाटोली गांव में आयोजित मारिया प्रोसेशन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता मरियम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत धर्मगुरुओं एवं गांव के वरिष्ठजनों द्वारा दीप जलाकर की गई।
समारोह की गतिविधियाँ जिसके बाद सामूहिक प्रार्थना, धार्मिक अनुष्ठान एवं मारिया प्रोसेशन निकाला गया। समारोह के मुख्य अतिथि अमृत चिराग तिर्की ने अपने संबोधन में प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, क्षमा और मानव सेवा के संदेश को मानवता के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह के अनुयायियों ने इतिहास के विभिन्न कालखंडों में अनेक चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन उनके प्रेम, विश्वास और सेवा का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.