नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव जीतकर चर्चा में आए दीपांशु शौकीन और कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बीच दूरी कम होती नहीं दिख रही है। एनएसयूआई से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले शौकीन की जीत की तस्वीर शनिवार की दोपहर तक तस्वीर साफ हो गई थी, लेकिन 24 घंटे बाद तक भी दीपांशु से कांग्रेस के किसी नेता ने संपर्क नहीं किया। 21 साल के दीपांशु ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें किसी ने फोन नहीं किया है। क्या वह दोबारा एनएसयूआई के साथ जा सकते हैं? इस सवाल पर पहले तो उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर फैसला करने की बात कही और फिर निर्दलीय रहने पर हामी भरी। एबीवीपी के ईशु मौर्य को 13,705 के बड़े अंतर से हराकर उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाने वाले निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन की जीत के ब...