दीपांशी को सीएसआईआर नेट जेआरएफ में मिली 58वीं रैंक
संभल, सितम्बर 17 -- काफूरपुर, संवाददाता। विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा निवासी दीपांशी चौधरी ने सीएसआईआर नेट जेआरएफ (लाइफ साइंस) जून 2026 की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 58वीं रैंक हासिल की है। उन्हें 99.47 प्रतिशत अंक मिले हैं। उनकी सफलता से जिले और गांव का नाम रोशन हुआ है। गांव निवासी मास्टर दलबीर सिंह की बेटी दीपांशी ने कक्षा 10 तक की शिक्षा ब्लूमिंग बड्स स्कूल, सम्भल से प्राप्त की। इसके बाद मैत्रेयी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की। कड़ी मेहनत और निरंतर अध्ययन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनका बचपन का सपना शोध करने का और आगे की कामयाबी हासिल करने की है। दीपांशी अब शोध के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रही हैं। उनका लक्ष्य शोध के माध्यम से देशहित में योगदान देना है। उनके पिता दलवीर सिंह बेसिक शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.