दीपपुर नहर के पास दिखा तेंदुए का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत
अमरोहा, जून 18 -- जोया। डिडौली क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव बुढ़नपुर स्थित अहमद ब्रास फैक्ट्री के पास तेंदुए की गतिविधियां दिखाई देने के बाद अब पिछले तीन दिनों से दीपपुर गांव स्थित नहर के आसपास तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिल रही है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने बुढ़नपुर से पिंजरा हटाकर दीपपुर नहर के पास स्थापित कर दिया है। पिंजरे में शिकार के रूप में बकरी भी बांधी गई है लेकिन तेंदुआ अभी तक उसमें नहीं फंसा है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नहर के पास तेंदुए का एक जोड़ा देखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर दोनों तेंदुए जंगल की ओर चले गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। वन रक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुआ बेहद चालाक वन्य जीव होता है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.