देहरादून, मार्च 23 -- दीपनगर में हरे पुल का निर्माण रुकने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर काम शुरू करने की मांग की है। सोमवार को दीपनगर के लोगों ने अरविंद शर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।कहा कि दीपनगर में हरे पुल का निर्माण का काम लंबे समय से बंद है। निवासियों, छात्रों, व्यापारियों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बरसात और आपातकालीन स्थिति में और भी समस्या बढ़ जाती है।कहा कि हरे पुल का निर्माण कार्य तल्द शुरू किया जाए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि काम जल्द शुरू नहीं किया गया तो विभाग में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.