बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना की पुलिस ने हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो नाबालिग हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम सूचना मिली कि देवीसराय-महुआबाग मोहल्ले में तीन युवक हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। देवीसराय निवासी अम्बेदकर कुमार के साथ देवीसराय व इस्लामपुर के एक-एक नाबालिग को पकड़ा गया। उनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन व पांच कारतूस बरामद किये गये। इन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...