दीपनगर में वाहन के धक्के से युवक की मौत
बिहारशरीफ, मई 17 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के साठोपुर पावर ग्रिड के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार वाहन के धक्के से युवक की जान चली गयी। मृतक की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी 30 वर्षीय संजय रजक के रूप में की गयी है। परिजनों की मानें तो वह चूड़ी का कारीगर था। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम किसी काम से घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो खोजबीन करने लगे। शनिवार की सुबह किसी ने सूचना दी कि साठोपुर के पास उसका शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। बताया जा रहा है कि किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। यह भी पढ़ें- लालगंज में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.