भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता दीपनगर में युवती सुलेखा के आत्महत्या मामले में उसके प्रेमी पर केस दर्ज कराया गया है। आरोपी प्रेमी मंजीत अररिया के रानीगंज का रहने वाला है। मृतका के भाई धीरज कुमार साह ने अपने बयान पर केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि मंजीत से उनकी बहन का प्रेम संबंध था और उनकी बहन उससे शादी करना चाहती थी। पहले लड़का भी शादी के लिए तैयार था पर बाद में वह पीछे हट गया। उसी से आहत होकर उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली।गौरतलब है कि बुधवार की देर शाम युवती का शव कमरे में फंदे से लटका बरामद किया गया। सूचना मिलने पर जोगसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। अन्य रेंटर ने बताया था कि 25 जनवरी से युवती वहां रह रही थी। उसने यह भी बताया कि एक लड़का उसके कमरे में आता जाता था। जोगसर थानेदार मंटू कुमार ने बताया कि क...