बागेश्वर, मई 17 -- बागेश्वर। मध्य प्रदेश के विदिशा जनपद के शमशाबाद निवासी दीपक पिछले 323 दिनों से लगातार पैदल चलते हुए मध्य प्रदेश से बाबा केदारनाथ और अमरनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वे कई राज्यों, जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम रास्तों को पार करते हुए उत्तराखंड के बागेश्वर पहुंचे। विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी इस अनोखी पैदल यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बिजेथुआ धाम में किया दर्शन-पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...