आगरा, अप्रैल 10 -- चतुर्थ रजत भाकरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को होटल अमर विलास और होटल क्लार्क शिराज के बीच मुकाबला हुआ। अमर विलास ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टीसा मैदान पर अमर विलास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। क्लार्क शिराज ने 12 ओवर में 106 रन बनाए। जवाब में अमर विलास ने 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीपक शर्मा ने 57 रन बनाए और 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला। अभिषेक कुमार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और प्रवीण सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। शुभारंभ अनवर खान ने किया। अमूल्य कक्कड़, राजीव सक्सेना, राजेश शर्मा, अनुराग शर्मा, गौरव शर्मा, रोहित कुकरेजा, बल्देव भटनागर, मनोज शर्मा और सुरेन्द्र खनूजा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.