गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉ. गौरहरि सिंघानिया यूपी टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए गाजियाबाद वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस प्रतियोगिता के लिए गाजियाबाद टीम की कमान दीपक राय को सौंपी गई है। गाजियाबाद वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी जग्गी और सचिव अंकित यादव ने टीम की घोषणा की। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को तरजीह दी गई है। पूर्व रणजी खिलाड़ी दीपक राय को कप्तान और संदीप यादव को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिन अंकित यादव ने बताया कि टीम में मनोज अत्रि, मनीष पांडेय, संचित शर्मा सहित कुल 17 खिलाड़ी शामिल हैं। विकेटकीपिंग के लिए दीप्ति कांत और अंकित खारी पर भरोसा जताया गया है। गाजियाबाद टीम का प...