जौनपुर, फरवरी 4 -- गौराबादशाहपुर , हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के कोतवालपुर गांव के प्रधान राजेश यादव का बड़ा पुत्र दीपक यादव मलेशिया स्थित यूनिवर्सिटी आफ मलाया में निर्विरोध छात्रसंघ का अध्यक्ष चुना गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद मंगलवार को गांव लौटने पर दीपक का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उत्साह का माहौल रहा। वह मलाया यूनिवर्सिटी में विद्युत वितरण विषय पर पीएचडी कर रहा है। शिक्षा और छात्र हितों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वागत के मौके पर जिला पंचायत सदस्य जनता यादव, रामनेत यादव, राजेश यादव, अनिल यादव, अखिलेश यादव समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.