दीपक बने युवा राजद के प्रदेश महासचिव
चतरा, मई 31 -- चतरा, प्रतिनिधि। युवा राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने सांगठनिक विस्तार करते हुए चतरा के मोकतमा निवासी दीपक कुमार यादव को प्रदेश महासचिव मनोनित किया है। 29 मई 2026 को जारी पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने उम्मीद जताई है कि दीपक कुमार यादव दल के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे। इस मनोनयन पर चतरा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्होंने नवनियुक्त महासचिव को बधाई दी है। बधाई देने वालो में पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव, पूर्व विधायक प्रत्याशी रश्मि प्रकाश, जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव, महिला जिला अध्यक्ष शारदा देवी, युवा जिला अध्यक्ष प्रतीक यादव आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- राहुल केसरी बने ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.