दीपक बने नौ सेना में लेफ्टिनेंट
अल्मोड़ा, मई 31 -- रणजीत मेहरा, स्याल्दे। मल्ली उपराड़ी निवासी दीपक राणा भारतीय नौ सेना में लेफ्टिनेंट बना गए हैं। वर्तमान में दीपक राणा का परिवार रामनगर के चोरपानी में निवास करता है। दीपक की शिक्षा रामनगर में ही हुई। पिता कुवंर सिंह राणा होटल व्यवसायी माता देवकी राणा गृहणी हैं। इस सफलता पर हरी दत्त फलोदी, हरी सिंह, बाला दत्त, हृदयेश मेहरा, जितेन्द्र रजवार, अशोक तिवारी, गुड्डू बंगारी, खजान काण्डपाल, ललित रावत आदि ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.