गढ़वा, अक्टूबर 13 -- गोदरमाना। रंका प्रखंड के बिश्रामपुर पंचायत में किसान मित्र का पुनर्गठन किया गया। किसान मित्र का गठन करने के लिए गांव के किसानों की एक सभा आम बगीचा में बुलाई गई थी। गांव के किसान रामचंद्र राम संतोष प्रसाद, कन्हाई साहब सहित अन्य किसानों ने दीपक पासवान को अध्यक्ष के रूप में नाम प्रस्तावित किया। उसका भी लोगों ने समर्थन किया। वहीं सचिव कमलेश्वर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सरस्वती देवी को बनाया गया। मौके पर पवन कुमार, रामचंद्र राम, संतोष प्रसाद, कन्हाई साहब, सुनील राम, राकेश सिंह, राजकुमार, गोवर्धन सिंह, लाखन सिंह, अशरफ अंसारी सहित पंचायत के अन्य किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.