नई दिल्ली, जून 15 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री नियुक्त करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर बिहार सरकार और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी किया। प्रकाश को हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में पंचायती राज मंत्री नियुक्त किया गया था। हालांकि, वह न तो बिहार विधानसभा और न ही राज्य विधान परिषद के सदस्य हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ता राकेश कुमार सिंह की ओर से पेश अधिवक्ता से सवाल किया कि मौजूदा स्थिति क्या है? इसके जवाब में अधिवक्ता ने कहा कि प्रकाश इस समय भी मंत्री हैं। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से दीपक प्रकाश और सम्राट सरकार को नोटिस, उपेंद्र कुशवाहा के मंत्री बेटे की मुसीबत बढ़ी इसके बाद पीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए कहा कि नोट...