हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 7 -- बिहार पंचायती राज मंत्री व उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश के मंत्री बने रहने पर संशय उत्पन्न हो गया है। विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए ने अपने सभी नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें दीपक प्रकाश को जगह नहीं मिली है। इसके बाद बिना किसी सदन की सदस्यता के मंत्री बने दीपक के पास पद छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं दिखता है। निकट भविष्य में भी विधानपरिषद का कोई चुनाव नहीं होना है। राज्यपाल के मनोनयन वाली सीटों पर अगले साल चुनाव है। जबकि, नितिन नवीन के इस्तीफे से रिक्त हुई बांकीपुर विधानसभा भाजपा की पारंपरिक सीट है। यहां से भी रालोमो के लिए गुंजाइश नहीं है। बिहार विधानसभा कोटे से विप की दस सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इनमें नौ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव है, जबकि एक उप चुनाव की सीट पूर्व मुख्यमंत्री नी...