बरेली, जनवरी 8 -- बरेली, विधि संवाददाता। बार एसोसिएशन के द्विवर्षीय कार्यकाल के लिए हुए चुनाव में दीपक पांडेय एक बार फिर सचिव निर्वाचित हुए हैं। सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गौरव राठौर को कांटे की टक्कर में 24 मतों से पराजित किया। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बताया कि मंगलवार देर रात मतदान के बाद बुधवार दोपहर एक बजे से बार सभागार में सचिव पद की मतगणना शुरू की गई। मतगणना के दौरान कुल आठ राउंड हुए। अंतिम परिणाम में दीपक पांडेय को कुल 1140 मत मिले, जबकि गौरव राठौर को 1116 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में शंकर सक्सेना को 96 और वीरेंद्र पाल गुप्ता को 47 मत मिले। इस दौरान 30 मतपत्र निरस्त घोषित किए गए। दीपक पांडेय को विजयी घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने फूल-मालाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.